अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू आज समर्थकों के साथ करेंगी नामांकन दाखिल

पाटन-अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 की कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगी। कार्यक्रम की तैयारियां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष थानेश्वर यादव के नेतृत्व में की जा रही हैं। सभी कांग्रेस जनों को 11:00 बजे जनपद पंचायत पाटन में शामिल होने का आग्रह किया है।

ज्ञात हो कि जनपद उपचुनाव के लिए श्रीमती उर्वशी साहू ने शनिवार को नाम निर्देशन पत्र की पहली प्रति जमा कर दी थी। आज वे दूसरी प्रति नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर वे अपने निवास से पूजा-अर्चना करने के बाद पाहंदा (अ) से सांकरा होते हुए पाटन के लिए प्रस्थान करेंगी।

नामांकन रैली में चुनाव प्रभारी मोनू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू सहित उत्तर पाटन क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होकर श्रीमती उर्वशी साहू को समर्थन प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!