अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पत्रकार राजकुमार सतनामी न्याय की मांग को लेकर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

अम्लेश्वर। अम्लेश्वर थाना के सामने पत्रकार राजकुमार सतनामी द्वारा न्याय की मांग को लेकर 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल किए जाने की घोषणा की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 14 मई की रात्रि लगभग 9:00 बजे पत्रकार राजकुमार सतनामी अम्लेश्वर, जिला दुर्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रिपोर्टिंग के दौरान लोगों से जानकारी एकत्रित कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उनके साथ कथित रूप से मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए “सतनामी” शब्द का प्रयोग कर जातिसूचक अपमान किया तथा मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित पत्रकार राजकुमार सतनामी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने तथा मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने 18 मई से अम्लेश्वर थाना के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

राजकुमार सतनामी ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!