अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा से संकल्प अभियान के तहत सेजस पाटन में विकासखण्ड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता, सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

पाटन। सेवा से संकल्प अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम सेजस पाटन में विकासखण्ड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक एवं सांसद श्री विजय बघेल विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत उन्हें सही मंच देने की है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने के अवसर मिलना भी जरूरी है। ड्राइंग एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण उसमें सहभागिता और अपनी क्षमता को निखारने का प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की मंगलकामना की।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों एवं भाषणों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें। सांसद ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में विकासखण्ड क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच तथा विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की वाले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, नगर पंचायत पाटन की सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पन्नालाल बंजारे, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, शीतल साहू, राकेश साहू, संदीप मिश्रा, बाबा वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डालेंद्र कुमार देवांगन, सुशील सूर्यवंशी, पी.एल. सिन्हा, हेमा मारकंडे, प्राचार्य स्टांसी जॉनसन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!