अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुरुदडीह स्कूल में दो साल से खराब बोरवेल, पेयजल संकट गहराया

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम कुरुदडीह स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पेयजल की समस्या को लेकर प्रधान पाठक ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है। विद्यालय में स्थित बोरवेल पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा है। पीएचई विभाग द्वारा जांच किए जाने के दौरान पाइपलाइन में पत्थर फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। इसके साथ ही पानी का स्तर नीचे चले जाने के कारण भी जलापूर्ति प्रभावित होने की बात कही गई है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गौठान से पाइपलाइन जोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू की गई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से यह व्यवस्था भी बंद पड़ी है। इसके चलते विद्यालय में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है।

पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शौचालय के उपयोग और मध्यान्ह भोजन तैयार करने में भी असुविधा हो रही है। विद्यालय में पानी के भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है।

इस संबंध में प्रधान पाठक ने 21 सितंबर 2026 को संबंधित अधिकारी को आवेदन सौंपकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की थी। आवेदन में विद्यालय में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए स्थायी समाधान किए जाने का आग्रह किया गया है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और विद्यार्थियों को राहत दिलाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं। विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था प्रभावित न हो।उक्त जानकारी मीडिया को युवा नेता थानेश्वर यदु ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!