अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सामाजिक सद्भावना यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने दिया एकजुटता का संदेश

पाटन, अमलेश्वर। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वावधान में पाटन तहसील के पांचों परिक्षेत्रों में सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली गई। ग्राम पतोरा, सेलूद, जामगांव आर, बटरेल, आगेसरा-बेल्हारी, कौही-तेलीगुंडरा होते हुए यात्रा का अंतिम पड़ाव झीट परिक्षेत्र रहा। विभिन्न गांवों में प्रदेश एवं जिला साहू संघ के पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत-अभिनंदन किया। यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू भी शामिल हुए।

सेलूद विश्राम गृह, जामगांव आर, झीट परिक्षेत्रीय  भवन, और कौही मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए परिवारों को संस्कारवान बनाने के साथ बच्चों को शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत है। आर्थिक रूप से सशक्त परिवार ही समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए ईर्ष्या, द्वेष और अराजकता का त्याग करना आवश्यक है। परिवार मजबूत होंगे तो समाज में सद्भावना और एकता स्वतः सुदृढ़ होगी।

यात्रा के दौरान जामगांव आर एवं बेल्हारी परिक्षेत्र के वृंदा देवी मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। इसके बाद यात्रा तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के कौही स्थित आनंद मठ मंदिर पहुंची, जहां भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू ने समाजजनों से सामाजिक नियमावली का पालन करने और समाजहित में संगठित होकर कार्य करने की अपील की।

इसके पश्चात सद्भावना यात्रा झीट परिक्षेत्र पहुंची, जहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की उपस्थिति में यात्रा का समापन हुआ। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए समाजजनों से एकजुट रहने तथा सामाजिक नियमावली का पालन करने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्थित

यात्रा में कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल साहू, तहसील तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू,प्रमुख सलाहकार रमेश साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप साहू, कृष्ण कुमार साहू, सुनील साहू, महासचिव अश्वनी साहू, सुगम साहू, धनंजय साहू, दिव्या कलिहारी, ललेश्वरी साहू, अधिवक्ता देवेंद्र साहू, प्रशांत साहू, राकेश साहू, महेंद्र साहू, अशोक कुमार साहू, दिनेश साहू, डुलेश्वर साहू, विमला साहू, गंगादीन साहू, सुरेंद्र साहू, डीजेंद्र साहू, श्रीमती कोमिन साहू, शोभाराम साहू, रामखिलावन साहू, बिट्टू साहू सहित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, पारखत साहू, टेस राम साहू, रामनारायण साहू, श्रीमती गायत्री साहू ,कामता साहू, संतोष साहू, बलदेव साहू ,प्रदीप साहू, अगंगेश्वर साहू, अरविंद साहू,कुलेश्वर साहू, छगन लाल साहू श्यामलाल साहू ,रूपा साहू , तनुजा साहू, खेमिन साहू ,टीकाराम साहू , नारद साहू , गोपेश साहू, प्रदीप बनपेला,योगेश साहू,योगेश्वर साहू,राजू साहू, चंद्रकांत साहू, सुख देव साहू, ओमप्रकाश साहू, कृष्णा साहू, दुर्भसा साहू, भूपेश साहू, पीला राम साहू, तहसील मीडिया प्रभारी करन साहू सहित समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!