अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला साहू संघ की सामाजिक सद्भावना यात्रा आज, पाटन के पांचो परिक्षेत्र से गुजरेगा काफिला

पाटन। जिला साहू संघ दुर्ग के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू के मार्गदर्शन में आज 25 अक्टूबर को सामाजिक सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ केलाबाड़ी स्थित जिला साहू सदन में भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद यात्रा दुर्ग जिले के पांच परिक्षेत्रों से गुजरते हुए सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश देगी।

यात्रा का पहला पड़ाव असनारा परिक्षेत्र के ग्राम सेलूद होगा, जहां परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी अपनी टीम के साथ यात्रा का स्वागत करेंगे। सामाजिक संदेश के बाद यात्रा जामगांव आर परिक्षेत्र पहुंचेगी, जहां परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। पश्चात सामाजिक एकता का संदेश देंगे

इसके पश्चात यात्रा बेल्हारी परिक्षेत्र के ग्राम आगेसरा पहुंचेगी। यहां मां वृंदा देवी के दर्शन कर सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया जाएगा। इसकी तैयारियां परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू अपनी टीम के साथ कर रहे हैं। यात्रा आगे बढ़ते हुए तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के आदर्श ग्राम कौही स्थित मंदिर पहुंचेगी, जहां भोलेनाथ के दर्शन एवं भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना के बाद सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। यहां परिक्षेत्रीय अध्यक्ष रामनारायण साहू अपनी टीम के साथ पदाधिकारियों की अगवानी करेंगे।

इसके बाद यात्रा ठकुराइन टोला में भगवान शिव के दर्शन करते हुए झीट परिक्षेत्र पहुंचेगी। यहां परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत करेंगी और सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया जाएगा। यात्रा के स्वागत एवं आयोजन की तैयारियां पांचों परिक्षेत्रों में पूरी कर ली गई हैं।

देवबलोदा में होगा यात्रा का समापन

सामाजिक सद्भावना यात्रा का समापन देवबलोदा में भगवान शिव शंकर के दर्शन के साथ होगा। जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल होकर समाजजनों को एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए तहसील पदाधिकारियों, पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों तथा 99 इकाइयों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों से यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!