अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खुरड़मुड़ा की मुख्य सड़क पर कचरे का अंबार, पास में मणिकंचन केंद्र फिर भी सफाई व्यवस्था बदहाल!

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरड़मुड़ा में मुख्य सड़क पर फैले कचरे के ढेर ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर कचरा फैला हुआ है, उसके पास ही मणिकंचन केंद्र स्थित है। इसके बावजूद सड़क किनारे कचरे का ढेर नजर आना स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करता है।

स्थानीय स्तर पर सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित स्थान पर डस्टबिन भी नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते कचरा प्रबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कचरा संग्रहण के लिए मणिकंचन केंद्र मौजूद है, तो मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार क्यों लगा हुआ है?

गौरतलब है कि इन दिनों स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद वार्ड की मुख्य सड़क पर गंदगी दिखाई देना अभियान के क्रियान्वयन और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी पर सवाल खड़े करता है।

आखिर सफाई व्यवस्था दुरुस्त क्यों नहीं हो रही?

नगरवासियों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या संबंधित वार्ड में नियमित सफाई नहीं हो रही है? क्या कचरा उठाने और डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय नहीं है? क्या सफाई कार्यों की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को इस स्थिति की जानकारी नहीं है?

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के संबंधित अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेकर मुख्य सड़क से कचरे की सफाई कराने, डस्टबिन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था बनाने की जरूरत है।

अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है और खुरड़मुड़ा के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण की सुविधा कब मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!