संतोष वर्मा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर के पुनः निर्विरोध जिला संयोजक निर्वाचित

रायपुर। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला संयोजकों की नियुक्ति के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर के जिला संयोजक नियुक्त करने हेतु प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में इंद्रावती भवन नवा रायपुर में बैठक आहूत की गई।
जय कुमार साहू अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ ने संतोष वर्मा का नाम नवा रायपुर संयोजक के लिए प्रस्तावित किए जिसे उक्त बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों, अधिकारियों ने ध्वनिमत से उनका समर्थन किए तदोपरांत प्रांतीय पर्यवेक्षकों द्वारा उनको निर्वाचित घोषित किया गया। उपरोक्त प्रक्रिया से संतोष कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर का पुनः निर्विरोध संयोजक चुना गया
बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पवन शर्मा प्रांताध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चंद्रशेखर तिवारी महासचिव, पंकज पांडे प्रवक्ता, जी. आर. चंद्रा प्रदेश समन्वयक तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, बी. पी. शर्मा सलाहकार छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जय कुमार साहू अध्यक्ष संचालनालयीन संघ, रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष लिपिक संघ, सी.एम.दीक्षित प्रांताध्यक्ष निःशक्तजन संघ, मनोज साहू प्रांताध्यक्ष प्रधान पाठक संघ, गजेंद्र साहू प्रांताध्यक्ष आई टी आई कर्मचारी अधिकारी संघ, एम. आर. खान प्रांताध्यक्ष प्राचार्य संघ, उमेश मुदलियार महामंत्री पेंशनर्स संघ, चंदू लाल चंद्राकर जिला संयोजक धमतरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके द्वारा जिला संयोजक नवा रायपुर के निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत रूप से सम्पन्न करायी गई।
निर्वाचन की प्रक्रिया में अरण्य भवन से उपसंयोजक जागेश्वर भट्ट, संगठन सचिव श्रीमती निशा यादव, स्कूल शिक्षा विभाग से उपसंयोजक बजरंग प्रजापति, स्वास्थ्य विभाग से उपसंयोजक राजेश ठक्कर, मंत्रालय से उपसंयोजक सुश्री कांति सूर्यवंशी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रेम सोनी आई टी आई कर्मचारी संघ, प्रांतीय सचिव गुमान साहू आई टी आई कर्मचारी संघ, संदीप पाठक, प्रवक्ता आकाश त्रिपाठी, सचिव नारायण दत्त तिवारी, राज्य निर्वाचन आयोग से हरीश बर्मन, मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा, संयुक्त सचिव महेंद्र साहू, प्रचार सचिव प्रवीण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक सोनकर, महासचिव संजीत शर्मा, देबाशीष दास उपकोषाध्यक्ष, संगठन सचिव लोकेश वर्मा, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ सुरेश ढीढी, कुमार यादव वाहन चालक संघ, सहसचिव हेमंत उइके, संयुक्त सचिव ,सरिता उइके, सह सचिव श्रीमती रूखमणी खेलवार, महासचिव अब्दुल जाहिद खान, कामेश्वर साहू, त्रिदेव औसर, डायनेश जांगड़े, आनंद रविंद्र, सतीश साहू, संजय साहू, देवेंद्र साहू, रविंद्र वर्मा, श्री लोकेश कुमार चंद्रा, सूरज ब्रम्हे, मनोज वर्मा, संतोष दुबे, राजकुमार सौंधीया, श्याम लाल कन्नौजे, रितेश बघेल, डीकेंद्र खूंटे, सुश्री श्रुति दुबे, रोशनी गुप्ता, फगवा राम देवांगन, युवराज शर्मा, श्रीमती ब्रिनिशा लकड़ा, श्रीमती लता देवांगन, कौशल साहू, विष्णु पाटेकर सहित बहुत अधिक संख्या में कर्मचारी अधिकारी उक्त बैठक में उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों ने संतोष वर्मा जी को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नवा रायपुर का पुनः निर्विरोध संयोजक बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
नवनियुक्त नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा ने पुनः निर्विरोध संयोजक बनाए जाने पर उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए
संतोष कुमार वर्मा
संयोजक नवा रायपुर
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन



