अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“शानदार प्रदर्शन जारी: CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 में शिवोम् विद्यापीठ की रूबी पटले प्रवीण्य सूची मे 9वें स्थान पर”

रायपुर : शिवोम् विद्यापीठ ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ शैक्षणिक कार्य में पहचान बनाई है।

स्कूल ने विद्यार्थियों की लगातार कोशिशों और शिक्षको के निरंतर मार्गदर्शन को दिखाते हुए एक शानदार समग्र परिणाम दर्ज किया।

स्टूडेंट डिटेल्स…..

12वीं

रूबी पाटले 96.6%*, हिमांशी बिसेन 95.4%, पूरब देवांगन 94.6%, पूर्वांशी साहू 93.8%, तृप्ति बिसेन 91.6%, नितीश जैसवाल 91.4%, निधि पाटले 91.2%, साक्षी पाटले 91.2%, विधि मिश्रा 91%

10वीं

महिमा चौधरी 96%, अनुष्का पाल 95.16%, सृष्टि सिंह 95%, पूर्वांशु वर्मा 92.16%, देवांश बिसेन 92.16%, चैताली बिसेन 91.66%, दीपसवी टेमभरे 90.66%, दीक्षा पाल 89.66%, सोनिया देवांगन 89.66%, कनिष्का देवांगन 88.66%, धारणा देवांगन 88.50%, प्रतीक मिश्रा 88%, गामिनी देवांगन 87.66%

विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि प्रवीण्य सूची के 9वें स्थान पर आई रुबी पटले के अभिभावक विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से पूर्णतः संतुष्ट एवं आभारी हैं। छात्रा के व्यक्तित्व विकास में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे उसके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हुई है। छात्रा एक मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि परिवार से है, जहां अभिभावक उसके सपनों को साकार करने में पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। प्रतिदिन 6–7 घंटे अध्ययन और संतुलित आहार को भी अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है, जो उसके समग्र विकास में सहायक रही ।

सभी विद्यार्थीयों ने तैयारी मे ध्यान केंद्रित कर और विषय की गहरी जानकारी का प्रदर्शन किया, जिससे शानदार नतीजे मिले।

शिक्षकों ने समग्र प्रदर्शन पर खुशी जताई, और बताया कि निरंतर अभ्यास ,संदेह समाधान कक्षाएं एवं लगातार मूल्यांकन इन नतीजों को पाने में अहम भूमिका निभाई।

शाला के चेयरमैन श्री अवधेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। शिवोम् ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के सचिव श्री प्रणव शर्मा ने विद्यार्थियों की लगातार कोशिशों की तारीफ़ की और शिक्षकों और पालक के सपोर्ट को माना।

मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सौम्या शर्मा ने विद्यार्थियों के परफॉर्मेंस पर गर्व जताया और एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए इंस्टीट्यूशन के कमिटमेंट पर ज़ोर दिया।

एडिशनल डायरेक्टर श्री अशरफ अली ने विद्यार्थी की कड़ी मेहनत और शिक्षक द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की तारीफ़ की। प्राचार्य प्रीतू सिंह ने भी विद्यार्थियों के मेहनत की तारीफ़ की और शिक्षक और पालक के मिलकर किए गए प्रयासों की तारीफ़ की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!