अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाहंदा (अ) में नालियों की सफाई न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश

अम्लेश्वर पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी अब सड़कों पर फैल रहा है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इस स्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी साफ देखी जा रही है।

ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) के वार्ड क्रमांक 05 की यह तस्वीर स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविकता को उजागर कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता।

वार्ड पंच परमेश्वर यदु ने बताया कि वे लगातार सरपंच और सचिव को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अवगत कराते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिणामस्वरूप वार्ड में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए उपेक्षित महसूस करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!