अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई की मांग

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज थाना अम्लेश्वर, जिला दुर्ग पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध एक भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हो रहा है तथा आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

कांग्रेसजनों ने संबंधित वीडियो का लिंक भी पुलिस प्रशासन को सौंपते हुए मांग की कि वीडियो अपलोड करने एवं वायरल करने वाले व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर पालिका अम्लेश्वर का कांग्रेस मंडल उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला महासचिव अमृत सिंह, जिला सचिव धर्मेंद्र साहू, सेक्टर अध्यक्ष गिरधर साहू, पहंदा सेक्टर अध्यक्ष भरत वर्मा, पार्षद घनश्याम साहू, पूर्व पार्षद ओंकार घिडोडे, शीतल सोनकर, अहेंद्र चेलक, पूर्व पार्षद खिलेश्वर चक्रधारी, परवीन डी, राजा चंद्रकार, किशोर निषाद, विशाल सिंह, विश्वा निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!