कांग्रेस ने उर्वशी साहू को बनाया अधिकृत प्रत्याशी, क्षेत्रीय कांग्रेसियों ने जताया समर्थन

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उप चुनाव के लिए जनपद सदस्य पद हेतु कांग्रेस पार्टी ने दिवंगत शैलेश साहू की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी घोषणा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा की गई।
श्रीमती उर्वशी साहू की उम्मीदवारी का पाहंदा (अ) एवं सांकरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने समर्थन किया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।



बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल, आशीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष थानेश्वर यदु, हितेंद्र पटेल, सेक्टर अध्यक्ष भरत वर्मा, अमृत सिंह राजपूत, महेश यदु, गोलू वर्मा, रामशरण बंधे,ललित सिन्हा, अनिल सरसीहा, ओमप्रकाश चंद्राकर, देवेंद्र वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



