अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 हेतु नरेंद्र गायकवाड़ ने भरा दूसरा नामांकन, उपचुनाव हुआ रोचक

पाटन-अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद सदस्य पद क्षेत्र क्रमांक 4 के लिए दूसरा नामांकन आवेदन नरेंद्र गायकवाड़, निवासी सांकरा द्वारा जमा किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर जनपद सीईओ जगेंद्र साहू के पास नाम नर्देश जमा किया है।

गौरतलब है कि अभी तक कांग्रेस एवं भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में इस उपचुनाव में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे चुनाव मुकाबला और अधिक रोचक होता नजर आ रहा है।

फिलहाल नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है, जो 18 मई तक चलेगी। आगामी दिनों में कई अन्य संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!