अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं सांसद विजय बघेल, उनकी संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिल रहा सहारा

पाटन। जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा है कि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जनहित के कार्यों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं। उनकी अनुशंसा पर स्वीकृत जनसंपर्क निधि से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलना उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है।

कीर्ति नायक बुधवार को जनपद पंचायत पाटन कार्यालय में आयोजित वित्तीय वर्ष 2025-26 की जनसंपर्क निधि वितरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क निधि केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशील सोच और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहायता से कई परिवारों को राहत मिलेगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने जनसंपर्क निधि की स्वीकृति के लिए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के सहयोग से पाटन क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 की जनसंपर्क निधि के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई। यह राशि सांसद विजय बघेल की अनुशंसा तथा प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की स्वीकृति से उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रजनी विजय बघेल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने की तथा जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, पार्षद संगीता धुरंधर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, शासन प्रतिनिधि राजा पाठक, अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पार्षद प्रतिनिधि बाबा वर्मा, सरपंच राकेश शर्मा, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, सरपंच रवि सिंगौर, सुरेश निषाद जनपद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, दुलेश्वर मानपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!