सांसद विजय बघेल के स्वेच्छा अनुदान राशि से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

पाटन। दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा स्वीकृत सांसद स्वेच्छा अनुदान राशि के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जनपद पंचायत पाटन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले को सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत पाटन राजेश चंद्राकर तथा सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।



इस अवसर पर जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, जनपद प्रतिनिधि सुरेश निषाद, सुरेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सांसद स्वेच्छा अनुदान राशि का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। हितग्राहियों ने सहायता राशि प्राप्त होने पर सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।



