अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोतीपुर में होगा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव का जोशीला स्वागत, ट्रैक्टर रैली से पहुंचेंगे अमलेश्वर

अमलेश्वर, 1 अगस्त। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पाटन के ग्राम मोतीपुर में भिलाई नगर विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव का एक बार फिर भव्य एवं जोशीला स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों में संजय यदु (पूर्व अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग), उमेश कुमार साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर), युवा नेता सौरभ कामड़े तथा भोला वर्मा (विधानसभा युवा कांग्रेस प्रत्याशी) सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मीडिया को जानकारी देते हुए उमेश कुमार साहू ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव अपने निर्धारित समयानुसार 02 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोतीपुर सतनाम चौक पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ट्रैक्टर रैली के साथ उनका काफिला अमलेश्वर तिरंगा चौक तक पहुंचेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र यादव स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए अमलेश्वर पहुंचेंगे। इस विशेष रैली की तैयारियां कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

तिरंगा चौक में स्वागत-सत्कार के बाद देवेंद्र यादव डीह पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात कबीर चौक स्थित एक भवन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष सहित लगभग 50 भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश करने की भी जानकारी सामने आई है। इसे उत्तर पाटन क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी अहम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!