अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बड़ी खबर: बटंग में शिक्षिका से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट, ई-रिक्शा चालक व शिक्षिका घायल, पुलिस जांच में जुटी

अमलेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटंग में एक शिक्षिका के साथ पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की घटना सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिक्षिका जामगांव स्थित स्कूल से ई-रिक्शा के माध्यम से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोककर पिस्तौल दिखाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार घटना में शिक्षिका तथा ई-रिक्शा चालक दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद अमलेश्वर पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास के मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!