अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

युवाओं में दिखा रक्तदान का जोश, 98 रक्तदाताओं ने किया महादान ,रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं

धमधा। एस.के. मेडिकल स्टोर्स एवं एस.पी. पैथोलॉजी लैब की ओर से सहयोगी सना ब्लड बैंक की टीम के साथ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 9 अगस्त, रविवार को आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 98 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में प्रत्येक रक्तदाता से एक यूनिट रक्त लिया गया। रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।

शिविर के दौरान ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व एवं इसके फायदों के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

शिविर में डॉ. मंजू तिवारी (ब्लड बैंक ऑफिसर), डॉ. हरजिंदर सिंह (सी.ओ.), नरोत्तम वर्मा (टेक्निकल सुपरवाइजर), रूप राजवाड़े (टेक्नीशियन), तनुजा (टेक्नीशियन), संदीप (टेक्नीशियन), शिशुपाल वर्मा (टेक्नीशियन) एवं शेखर वर्मा (फार्मासिस्ट) सहित ब्लड बैंक की टीम एवं आयोजक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं की इस पहल से समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!