अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर अमलेश्वर में बढ़ा विवाद, पार्षद राजू सोनकर ने एसडीएम पाटन को सौंपा ज्ञापन

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के वार्ड क्रमांक 03 माँ शीतला नगर में सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड पार्षद राजू सोनकर एवं एल्डरमैन रामाधार साहू ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, भाजपा नेत्री एवं सरपंच गायत्री साहू, ओमप्रकाश साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्षद राजू सोनकर ने पत्र क्रमांक 25, दिनांक 10 अगस्त 2026 का उल्लेख करते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 03 स्थित गौठान के समीप सरकारी जमीन पर अवैध रूप से खरीदी-बिक्री कर भवन निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा संबंधित निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए थे।

इसके बावजूद कथित अवैध निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप लगाया गया है। पार्षद ने कहा कि शिकायत और नोटिस के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पार्षद सोनकर ने एसडीएम पाटन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार के मामलों में शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।

वर्जन: ममप्रकरण दर्ज कर के कार्यवाही की जाएगी एसडीएम पाटन।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!