अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ की गौरव और जन-जन की प्रेरणास्रोत ममतामयी मिनी माता /मीना रानी घनश्याम चेलक

अमलेश्वर, पाटन। मिनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगरघटा मिनीमाता वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद श्रीमती मीना रानी घनश्याम चेलक, ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी महान समाजसेविका, छत्तीसगढ़ की गौरव और जन-जन की प्रेरणास्रोत ममतामयी मिनी माता जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्रीमती चेलक ने कहा कि मिनी माता जी का जीवन सेवा, संघर्ष और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे सामाजिक समानता, शिक्षा और महिला उत्थान की प्रबल समर्थक थीं। उन्होंने छुआछूत और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई तथा समाज में सम्मान और समानता का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि मिनी माता जी छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद थीं और उन्होंने जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक संवेदनशील समाज सुधारक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया।

श्रीमती मीना रानी घनश्याम चेलक ने कहा कि मिनी माता जी के विचार और कार्य आज भी हमें समाज सेवा, भाईचारे और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सद्भावना को बढ़ावा देंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूति को मेरी ओर से कोटि-कोटि नमन। साथ ही आज मगरघटा मिनी माता वार्ड में खीर पूड़ी का प्रसाद विरतण किया जायेगा।

इस अवसर पर पार्षद मीनारानी चेलक ,घनश्याम चेलक पार्षद प्रतिनिधि, नेमप्रकाश भारती पूर्व पार्षद ,महेंद्र चेलक बुथ प्रभारी, आकाश चेलक,मंगलाराम चेलक, भुनेश्वर बारले, दुष्यंत बारले, प्रवीण बारले, धनेश्वर चेलक ,विक्की चेलक, पुरन भारती, मनीष भारती, गुलशन भारती ,चैतराम भारती, नरेंद्र चेलक, त्रिलोक चेलक, मयंक चेलक, रिहांत चेलक, राजवीर चेलक टिकेश भारती मोहित घृतलहरे जगत घृतलहरे हेमदास टंडन पवन टंडन कपिल टंडन मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!