अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

एमआरएचआरयू झीट में आयोजित हुआ आईसीएमआर शाइन कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने जाना स्वास्थ्य अनुसंधान और प्रयोगशाला विज्ञान

पाटन। मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (एमआरएचआरयू), झीट में 11 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों में विज्ञान एवं स्वास्थ्य अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आईसीएमआर शाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगाँव एम तथा लीला’स पब्लिक स्कूल, जामगाँव एम के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. उपेंद्र भेले, श्री विवेक चौकसे (तकनीकी अधिकारी), श्री विकास कुमार गुप्ता (उच्च श्रेणी लिपिक), आईसीएमआर-एनआईआरटीएच तथा एमआरएचआरयू झीट के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. उपेंद्र भेले ने विद्यार्थियों को शाइन कार्यक्रम के उद्देश्य, एमआरएचआरयू की कार्यप्रणाली तथा यहाँ संचालित विभिन्न स्वास्थ्य अनुसंधान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को आईसीएमआर की प्रमुख उपलब्धियों एवं अनुसंधान गतिविधियों से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए गए। इसके पश्चात उन्हें आणविक जीवविज्ञान (मॉलिक्यूलर बायोलॉजी) एवं जैव रसायन (बायोकैमिस्ट्री) प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया, जहाँ विभिन्न प्रयोगशाला उपकरणों एवं उनके उपयोग के बारे में बताया गया।

विद्यार्थियों को रक्त समूह की पहचान (ब्लड ग्रुपिंग) की व्यावहारिक प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे उन्हें वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रयोगशाला के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से सीखने का अवसर मिला। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में विज्ञान एवं स्वास्थ्य अनुसंधान के प्रति विशेष उत्साह उत्पन्न किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा समूह छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। एमआरएचआरयू झीट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ने और भविष्य में स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!