अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उफरा में हरेली महोत्सव में होंगे शामिल, कला मंच का करेंगे लोकार्पण

अमलेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तर पाटन क्षेत्र के ग्राम उफरा में आयोजित हरेली महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ग्राम में निर्मित कला मंच का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार श्री बघेल अपने निर्धारित समय अनुसार दोपहर 2:00 बजे ग्राम उफरा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं पंचायत स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती रेखा अरविंद जोशी तथा ग्राम प्रमुख दाऊ श्री मुरली दास वैष्णव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन  रहेंगे।

उक्त जानकारी मीडिया को ग्राम पंचायत उफरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू द्वारा साझा की गई है। उन्होंने बताया कि हरेली महोत्सव को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है तथा ग्रामवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!