जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने हरेली तिहार की दी शुभकामनाएं……
रानीतराई। जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, कृषि परंपरा और खुशहाली का प्रतीक है तथा यह पर्व सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना करने वाला पावन त्योहार है।
श्रीमती साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष रूप से समस्त कृषक बंधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी समृद्धि से ही प्रदेश की खुशहाली सुनिश्चित होती है।



उन्होंने ईश्वर से क्षेत्र में अच्छी बारिश होने तथा किसानों को उत्तम फसल प्राप्त होने की प्रार्थना की। साथ ही सभी नागरिकों से हरेली तिहार को पारंपरिक उत्साह, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाने की अपील की।



