स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी ने जारी किया आमंत्रण पत्र
कुम्हारी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुम्हारी द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों, नागरिकों एवं गणमान्यजनों से समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया है।
जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण होगा, जो प्रातः 8 बजे संपन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम भरोसा सोनी (अध्यक्ष, सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर) उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उमेश शुक्ला, संदीप चंद्राकर, राजेन्द्र यादव एवं मुकेश खोड़ियार शामिल होंगे।
विद्यालय की प्राचार्य मनीषा साहू एवं समस्त आचार्यगण ने क्षेत्रवासियों से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के इस पर्व में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजन की तैयारियां विद्यालय प्रबंधन निश्चय वाजपेयी, अवधेश दुबे एवं केशव हेडगेवार बाल कल्याण समिति के मार्गदर्शन में पूर्ण की जा रही हैं। उक्त जानकारी अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने शेयर किया है।



