अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वरिष्ठ पत्रकार संतोष देवांगन बने एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) के State Coordinator

रायपुर। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) ने वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ के चीफ एडिटर संतोष देवांगन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का राज्य समन्वयक (State Coordinator) मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

AIJ के राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई द्वारा 12 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि संतोष देवांगन के पत्रकारिता अनुभव एवं पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र जी माहेश्वरी की अनुमति, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम.एस. शेख के प्रस्ताव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश पर की गई है।

संगठन ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) पिछले 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता एवं कल्याण के लिए कार्य कर रहा है।

नवनियुक्त राज्य समन्वयक State Coordinator से संगठन के पत्रकार साथियों और शीर्ष नेतृत्व के बीच समन्वय स्थापित करते हुए छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

 

संतोष देवांगन का कार्यकाल संगठन के नियमों एवं निर्देशों के अधीन रहेगा। उनकी नियुक्ति पर पत्रकार जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!