अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन भाजपा मण्डल में 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने ग्राम/बूथ स्तर पर नियुक्त किए गए कार्यक्रम प्रभारी

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला के द्वारा निर्देशित 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने एवं प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं बूथों में ग्राम/बूथ कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा l

मंडल स्तर पर अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी मंडल संयोजक खेमलाल साहू सहित सह-संयोजकों को दी गई है। अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ तथा ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के लिए जारी सूची के अनुसार गभरा, करगा, रेवली, राखी, पहंडोर, बेंद्री, करसा, घुघवा, अचानाकपुर, ढौर, मुड़पार, चुनकटटा, महका कला, महका खुर्द, परेवाडीह, पतोरा, डेउरझाल, सेलूद, गोड़पेण्डरी, छाटा, फुंडा, पुनईडीह, देवादा, अरसनारा, चीचा, पंदर, नवागांव, देमार, बठेना, तुलसी, चंगोरी, सिकोला, ठाकुराइन टोला, सिपकोन्हा, सोनपुर, पाटन, अखरा, अटारी एवं खोरपा सहित अनेक ग्रामों में कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

मंडल संयोजक खेमलाल साहू ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संगठन की सेवा भावना को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने सभी ग्राम एवं बूथ कार्यक्रम प्रभारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

जारी निर्देश के अनुसार ग्राम/बूथ कार्यक्रम प्रभारी अपने क्षेत्र में शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही सभी आठ कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो तैयार कर सरल ऐप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता और ग्राम स्तर पर मजबूत संगठनात्मक समन्वय से 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रमो में गाँव के ग्रामीण जनों के साथ साथ लाभार्थियों को भी साथ लेकर अभियान के मूल भावना से जोड़ा जाए l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!