अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित

दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव तथा आगामी दिनों में संभावित खराब मौसम, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दुर्ग जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 28 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रतिकूल मौसम की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह आदेश कलेक्टर, दुर्ग के अनुमोदन से जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्राचार्यों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!