अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

माई छोटा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ग्रैंडपैरेंट्स डे

भिलाई-चरौदा। पदुम नगर स्थित माई छोटा स्कूल परिसर में ग्रैंडपैरेंट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का अनूठे अंदाज में स्वागत किया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित वरिष्ठजनों का मन मोह लिया और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती दुलारी वर्मा एवं पदुम नगर क्षेत्र के पार्षद मनीष वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को परिवार के बुजुर्गों के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ ही उनमें संस्कार, सम्मान और संयुक्त परिवार के महत्व की भावना विकसित करते हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बुजुर्गों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

कार्यक्रम में वर्तमान डिजिटल दौर को ध्यान में रखते हुए विशेष साइबर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। विसी साइबर सिक्योरिटी टीम के प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. संकल्प राय ने ‘एजुकेट आवर ग्रैंडपैरेंट्स’ अभियान के तहत उपस्थित दादा-दादी एवं नाना-नानी को ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

डॉ. राय ने सरल एवं व्यवहारिक तरीके से फर्जी फोन कॉल, ऑनलाइन ठगी, यूपीआई फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े साइबर खतरों से बचने की जानकारी दी। उन्होंने बुजुर्गों से मोबाइल एवं डिजिटल सेवाओं का उपयोग सावधानीपूर्वक करने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।

अतिथियों एवं ग्रैंडपैरेंट्स का किया सम्मान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथियों, साइबर सुरक्षा टीम के सदस्यों तथा उपस्थित सभी ग्रैंडपैरेंट्स को उपहार एवं सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्रैंडपैरेंट्स डे का यह आयोजन बच्चों और उनके बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान एवं अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी पारिवारिक जड़ों से जोड़ने और बुजुर्गों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने का सार्थक संदेश दे गया। उक्त जानकारी समाज सेवी रामकुमार साहू ने मीडिया को शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!