अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनरायपुर
अम्लेश्वर में पंडित युवराज पांडे जी के 27 अप्रैल से 03 मई तक श्री राम कथा का आयोजन, तैयारी में जुटे आयोजक गण

अम्लेश्वर ,26 अप्रैल : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अप्रैल मई में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दे महादेव घाट खारू नदी तट के किनारे बसे अमलेश्वर नगर में 27 अप्रैल से 03 मई तक छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्रीयुत युवराज पांडे जी श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीप्रदर गरियाबंद के राम कथा का आयोजन किया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाज सेवी महेंद्र साहू होंगे।
सह आयोजक के रूप में अमृत राजपूत,विकास वर्मा,सोनू। साहू, राजा चंद्राकर ,तोरण साहू,अतुल शर्मा,डिकेंन साहू,थानेश्वर यदु , पिंटू साहू होंगे।जिसकी तैयारी आयोजक गण के द्वारा किया जा रहा है। तैयारी अंतिम रूप ले रहा है कल से कलश यात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ होगा।








