साहू समाज ने पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन का किया सम्मान, साल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर दी शुभकामनाएँ
अमलेश्वर, पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पंडवानी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित तीजन बाई सम्मान से सम्मानित कलाकार श्री चेतन देवांगन का आज साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनके निवास ग्राम पाहंदा अ पहुँचकर आत्मीय सम्मान किया गया।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू के नेतृत्व में पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने चेतन देवांगन को साल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।



इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में पंडवानी कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री चेतन देवांगन ने अपनी कला एवं साधना से समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।
तहसील साहू संघ पाटन के संगठन सचिव सुरेन्द्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। लोककलाकार अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से इस विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। श्री चेतन देवांगन को मिला यह सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील साहू संघ पाटन के संगठन सचिव सुरेन्द्र साहू, परिक्षेत्र उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, मोहनलाल साहू, स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष प्रहलाद साहू, राजेन्द्र साहू, कुलेश्वर साहू, राजू लाल साहू, तुलाराम साहू, रामकुमार साहू, चेलाराम साहू, उमेश साहू एवं मुकेश साहू सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
साहू समाज ने श्री चेतन देवांगन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहेंगे।



