अमलेश्वर-खुड़मुड़ा मार्ग पर प्रस्तावित शराब भट्टी का विरोध, सांसद विजय बघेल से मिले स्थानीय जनप्रतिनिधि

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वर से खुड़मुड़ा मार्ग पर नई शराब भट्टी खोले जाने की सूचना सामने आने के बाद नगर में विरोध शुरू हो गया है। 4 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग जिला दुर्ग द्वारा उक्त मार्ग पर टीन शेड का निर्माण कर शराब भट्टी शुरू किए जाने की सूचना प्रसारित होने के बाद जागरूक नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।
शराब भट्टी खोले जाने की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात कर प्रस्तावित शराब भट्टी को खुलने से रोकने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए जनभावनाओं से अवगत कराया और शराब भट्टी खोलने के निर्णय पर रोक लगाने का आग्रह किया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, किसान मोर्चा के अजीत ठाकुर, ग्राम विकास उपाध्यक्ष नारायण यादव, एल्डरमैन सुनील शर्मा सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।



