अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तीज मिलन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन की सराहनीय पहल

पाटन। छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के तत्वावधान में आयोजित तीज मिलन समारोह में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। स्वर्गीय श्री थानसिंह वर्मा एवं स्वर्गीय श्रीमती चंदा वर्मा की स्मृति में श्री नंदकुमार वर्मा एवं श्री कमलेश वर्मा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान राशि प्रदान की गई।

जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष द्वारा प्रतिवर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 7,500 रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 7,500 रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,000 रुपये की सम्मान राशि दी गई।

महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा आयोजित तीज मिलन समारोह में यह सम्मान राशि माननीया श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा सांसद द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं ने तीज मिलन समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर पाटन राज के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में सामाजिक महिला पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धि को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!