खोरपा स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित, विश्वकर्मा जयंती भी मनाई गई

वरिष्ठ पत्रकार गंगादीन साहू ,पाटन/खोरपा। शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ ही भगवान विश्वकर्मा जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। उपस्थित अतिथियों ने सेवा, समर्पण एवं समाजहित के संकल्प के साथ आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में श्रीमती रानी बंछोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन, श्रीमती संगीता धुरंधर, वार्ड क्रमांक 13 खोरपा की पार्षद तथा श्री संतोष कुमार शर्मा, प्रधानपाठक माध्यमिक द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती रानी बंछोर, श्रीमती संगीता धुरंधर, श्री केशव बंछोर वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री अभिषेक कोसे अध्यक्ष एसएमसी, श्रीमती राधिका कोसे पूर्व पार्षद, श्री जयंती श्रीवास, श्रीमती लता शांडिल्य, श्रीमती संगीता सेन, श्री डिकेन्द्र सोनवानी एवं सुश्री राधिका श्रीवास सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्रधानपाठक माध्यमिक श्री संतोष कुमार शर्मा, प्रधानपाठक प्राथमिक श्री कमलेश कुमार साहू, शिक्षिका श्रीमती आशा साहू, शिक्षक श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू, शिक्षिका श्रीमती भूमिजा देवांगन एवं श्रीमती सीमा वर्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



