अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कापसी-मोतीपुर-झीट के बीच मुरम खदान में काला डस्ट व कोयले के भंडारण से प्रदूषण की आशंका

पाटन, मोतीपुर। पाटन ब्लॉक अंतर्गत कापसी, मोतीपुर एवं झीट के बीच स्थित मुरम खदान क्षेत्र में ईंट भट्ठों में उपयोग होने वाले काले डस्ट एवं कोयले का बड़ी मात्रा में भंडारण किए जाने की जानकारी सामने आई है। खुले में किए जा रहे इस भंडारण के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्याप्त संख्या में पेड़-पौधे भी नहीं हैं। ऐसे में तेज हवा एवं आंधी के दौरान काला डस्ट उड़कर आसपास की बस्तियों तक पहुंच रहा है। इससे आंखों में जलन सहित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की आशंका ग्रामीणों द्वारा व्यक्त की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि ईंट भट्ठों में उपयोग होने वाले काला डस्ट एवं कोयले का खुले में भंडारण किए जाने से धूल एवं प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार विभागों द्वारा अब तक इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, खुले स्थानों पर काला डस्ट और कोयले का भंडारण कर ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। यदि भंडारण एवं संचालन के लिए निर्धारित पर्यावरणीय एवं प्रशासनिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर स्थिति की जांच किया जाना आवश्यक है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कापसी-मोतीपुर-झीट के बीच मुरम खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर काला डस्ट एवं कोयले के भंडारण की जांच की जाए। साथ ही धूल एवं प्रदूषण से आसपास के गांवों पर पड़ रहे संभावित प्रभाव का आकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को प्रदूषण की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!