मुख्य अतिथि नारद साहू ने कहा—भगवान गणेश बुद्धि के दाता, उनकी आराधना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार

रानीतराई। दक्षिण पाटन के ग्राम चुलगहन में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रीराम गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी लोककला मंच का आयोजन किया गया। युगलकिशोर साहू कृत ‘कारी बदरिया’ की अनुपम प्रस्तुति ने देर रात तक ग्रामीणों का मन मोह लिया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, परंपरा और मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारद साहू, सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष साहू, संचालक संतोष ज्वेलर्स रानीतराई ने की। विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र बघेल समाजसेवी असोगा, योगेश्वर साहू प्राधिकृत अध्यक्ष डीडाभाठा, बेनीराम साहू प्राधिकृत अध्यक्ष निपानी, रविशंकर साहू पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष जामगांव आर, संतोष साहू सचिव परिक्षेत्र साहू संघ जामगांव आर, मनोज पटेल सरपंच चुलगहन, अरविंद साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति चुलगहन, पुलस्त्य साहू पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, श्रीमती हेमलता बेलदार प्रभारी प्राचार्य निपानी, महेंद्र रघुवंशी सेवानिवृत्त अधिकारी वन विभाग तथा द्वारिका यादव सचिव ग्राम पंचायत कौही सहित अन्य अतिथिगण मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि नारद साहू ने भगवान गणेश की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का दाता माना जाता है। उन्होंने गणेश जी के प्रिय भोग एवं पूजन सामग्री के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान गणेश को मोदक एवं लड्डू प्रिय हैं। लाल रंग के पुष्प, शमी पत्र तथा केला आदि भी भगवान गणेश की पूजा में विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को गणेश उत्सव के माध्यम से आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे और देर रात तक छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम गणेश उत्सव समिति के यशवंत यादव, तिलक साहू, राहुल साहू, पंकज साहू, देवेंद्र रघुवंशी, शिवम रघुवंशी, जयप्रकाश रघुवंशी, टेमन रघुवंशी, टीकू निर्मलकर, लिलेश साहू, अमित साहू, यशकुमार रघुवंशी सहित समिति के सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



