अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रेलवे की NOC से खुला पुरानी चरोदा दादर रोड के निर्माण का रास्ता, 50 लाख से होगा कायाकल्प

चरोदा-कुम्हारी। नगर निगम भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से बदहाल और जर्जर पड़ी बहुप्रतीक्षित पुरानी दादर रोड के नवनिर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण एवं डामरीकरण कार्य किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का विधिविधान से भूमिपूजन किया गया, जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

पुरानी दादर रोड लंबे समय से जर्जर हालत में थी। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय रहवासियों, वाहन चालकों और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण में रेलवे क्षेत्र से संबंधित अनुमति बड़ी अड़चन बनी हुई थी। अब रेलवे प्रशासन से आवश्यक NOC मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।

परसदा से कुम्हारी पहुंच मार्ग को भी NOC की उम्मीद

चरोदा दादर रोड के लिए रेलवे की अनुमति मिलने के बाद अब क्षेत्रवासियों में परसदा से कुम्हारी पहुंच मार्ग को लेकर भी उम्मीद जगी है। नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत परसदा से कुम्हारी टोल प्लाजा तक जर्जर सड़क और अधूरी पुलिया के निर्माण का लंबे समय से इंतजार है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि रेलवे से आवश्यक NOC मिलने के बाद इस मार्ग के निर्माण की बाधाएं भी दूर होंगी।

कुम्हारी, परसदा, अमलेश्वर और पाटन क्षेत्र को मिलेगा लाभ

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने की संभावना है। इसका लाभ कुम्हारी, परसदा, अमलेश्वर सहित पाटन क्षेत्र से आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को मिलेगा। पुरानी दादर रोड के निर्माण के लिए रेलवे की अनुमति मिलने के बाद अब लोगों की नजर परसदा-कुम्हारी मार्ग की NOC और उसके बाद होने वाले निर्माण कार्य पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!