अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तहसील मानस संघ पाटन का त्रिवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, टीकाराम साहू पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) का त्रिवार्षिक चुनाव (चयन) 2026 रविवार, 20 सितंबर को मानस भवन पाटन में श्रद्धा, सौहार्द और सर्वसम्मति के वातावरण में संपन्न हुआ। तहसील मानस संघ पाटन से जुड़े मानस अनुरागियों एवं मानस पथिकों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन करते हुए संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रद्धेय नीलकंठ ठाकुर गुरुदेव, श्रद्धेय रामनारायण वर्मा गुरूजी एवं श्रीमती लेखनी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धेयजनों, मानसकारों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

तहसील मानस संघ पाटन ने अपने पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल को संगठन के लिए चुनौतीपूर्ण एवं परिश्रमपूर्ण बताया। इस दौरान संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, रामचरितमानस के प्रचार-प्रसार तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निरंतर प्रयास किया। संगठन से जुड़े मानसकारों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजजनों ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए इस कार्यकाल को संगठन के विकास का महत्वपूर्ण दौर बताया।

चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से मनोनयन एवं समर्थन की प्रक्रिया ने आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में सर्वसम्मति से चयन की यह परंपरा क्षेत्र के अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायी है।

तहसील मानस संघ पाटन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, मार्गदर्शकों एवं मानस अनुरागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी तीन वर्षों में संगठन की मजबूती, उन्नति तथा रामचरितमानस के प्रचार-प्रसार के लिए दोगुनी ऊर्जा, सेवा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

तहसील मानस संघ पाटन त्रिवार्षिक आम चुनाव मे श्री टीकाराम साहू अध्यक्ष, श्री कामता साहू उपाध्यक्ष, श्रीमति आरती साहू महिला उपाध्यक्ष, श्री मुरली दास वैष्णव सचिव, पुनेश्वर साहू, दयानन्द साहू मिडिया प्रभारी बने।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!