अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अनंत चतुर्दशी पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश ने 11 दिनों तक धरती पर विराजमान रहकर भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।

कुलदीप बैसवाड़े ने कहा कि भगवान गजानन सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली प्रदान करें। उन्होंने गणेश विसर्जन के अवसर पर सभी नगरवासियों से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पर्व मनाने तथा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि भगवान लंबोदर से सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। समस्त नगरवासियों को पुनः अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!