सेवा संकल्प अभियान: ग्राम धमना में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम धमना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान कल्पना नारद साहू ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को महतारी वंदन योजना, बाल संदर्भ योजना, सक्षम स्वावलंबन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर यशोदा टोनडे ने महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा पोषण के महत्व पर जानकारी साझा की। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के बेहतर पालन-पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही कुसुम साहू ने योजना से मिले लाभ का अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपने बच्चे के बेहतर खान-पान एवं पोषण के लिए कर रही हैं।
कार्यक्रम में कल्पना नारद साहू, चंद्रमुखी साहू, यशोदा टोनडे, कुसुम साहू, पूर्व सरपंच उषा महलवार, कौशल्या महलवार, हेमा साहू, सरस्वती यादव, ललिता साहू, लता साहू सहित बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।



