अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षक गरिमा शिविर एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

भिलाई-चरौदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, भिलाई-चरौदा द्वारा आयोजित शिक्षक गरिमा शिविर एवं सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान, कृतज्ञता व्यक्त करना तथा समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस.पी. सिंह बाबूजी एवं लोकनाथ साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर रामलाल पेंडारिया जी (ब्लॉक समन्वयक), बांधे सर जी, मेघ वर्मा जी, कालूराम देशमुख जी सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का सम्मान है। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने तथा समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का सुंदर प्रयास रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!