अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोदी सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर, एनडीए की जीत सुशासन और राष्ट्रहित की विजय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तथा असम के नौगांव लोकसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम एवं रेजीनगर और पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की विजय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रहित के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर आधारित सरकार की नीतियों को जनता का समर्थन मिल रहा है।

विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यह फैसला इंडी गठबंधन और देशविरोधी शक्तियों के लिए करारा जवाब है। विपक्ष के झूठे नैरेटिव, दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा संगठन की मजबूती में योगदान देने वाले सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण भाजपा की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका हृदय से अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!