अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर ने ली बैठक

दुर्ग। पाटन विधानसभा क्षेत्र के किसानों की फसलों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और जल संसाधन विभाग से शीघ्र पानी छोड़ने की मांग को लेकर जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने आज जिला पंचायत कक्ष में बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभाग को किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया, ताकि धान की फसल को समय पर पर्याप्त पानी मिल सके।

श्रीमती चंद्राकर ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को भी इस समस्या से अवगत कराया। उन्होंने किसानों के हित में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर सिंचाई के लिए जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सके।

माई धान की फसल के लिए पानी की आवश्यकता

वर्तमान में क्षेत्र में हरहुना किस्म के धान की फसल पककर कटाई के लिए तैयार हो रही है, वहीं माई धान की फसल को अच्छी तरह पकने के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता है। ऐसे में सिंचाई के लिए समय पर पानी उपलब्ध होना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। यदि जल संसाधन विभाग द्वारा जल्द पानी छोड़ा जाता है, तो किसानों की फसल को लाभ मिलेगा और उनकी चिंताएं भी कम होंगी।

किसानों के हित में पानी की पर्याप्त व्यवस्था की उम्मीद

जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता खेती-किसानी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार  किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल के लिए समय पर पानी मिले, इसके लिए संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाकर प्रयास किया जाएगा। किसानों की फसल सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से जल्द पानी छोड़ने की मांग की गई है। मौके पर जिला सभापति श्रद्धा पुरेंद्र साहू, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!