आदर्श क्लब द्वारा लगातार 26वें वर्ष, माँ दुर्गा के नव रूपों की अलौकिक स्थापना, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

सेलूद, पाटन। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाजार चौक सेलुद में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की स्थापना की गई। आदर्श क्लब बाजार चौक सेलुद द्वारा परंपरा का निर्वहन करते हुए लगातार 26वें वर्ष इस भव्य आयोजन की गई है।आकर्षण का केंद्र: 15 फीट ऊँचा भव्य दरबार ग्रामीण अंचल में अपने तरह की इस अनोखी स्थापना को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गाँवों से श्रद्धालु पहुँचत रहे हैं। इस वर्ष समिति द्वारा खास तैयारियां की गई हैं: ज़मीन से लगभग 15 फीट की ऊँचाई पर माता का भव्य दरबार सजाया गया है। श्रद्धालु सीढ़ियों के माध्यम से ऊपर पहुंचकर माता के सभी नौ स्वरूपों के अलौकिक दर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों को एक साथ और इतने भव्य तरीके से स्थापित करने की यह परंपरा इस क्षेत्र की विशेष पहचान बन चुकी है।



