अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दशहरा उत्सव को लेकर ग्राम सांकरा में उत्साह, रामलीला और आकर्षक आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व

अमलेश्वर, सांकरा। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांकरा में विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को शाम 6 बजे दशहरा मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी और रामलीला के साथ दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

ग्राम सांकरा में विगत कई वर्षों से दशहरा उत्सव की परंपरा उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निभाई जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। रावण दहन के साथ होने वाली आतिशबाजी और रामलीला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।

कार्यक्रम में युवा सरपंच रवि सिंगौर द्वारा हनुमान पाठ किए जाने की भी जानकारी दी गई है। धार्मिक आस्था और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

स्थान: दशहरा मैदान, ग्राम सांकरा
दिनांक: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
समय: शाम 6 बजे से

आयोजक: दशहरा उत्सव समिति, ग्राम सांकरा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!