अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगरपालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू “राम” व पार्षद डोमन यादव ” रावण‌” के बीच होगा भयंकर युद्ध,

अमलेश्वर (Ashwani Sahu )-नगर पालिका परिषद अमलेश्वर डीह में कल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा कार्यक्रम विशेष आतिशबाजी व भक्ति संगीत के साथ स्थानीय श्रीराम लीला नाट्य मंडली द्वारा कबीर चौक दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमे स्थानीय ग्राम समाज का विशेष सहयोग रहता है ,उक्त कार्यक्रम संध्या 5 बजे से आरंभ होगा जो लगातार 3 घण्टे तक निरंतर रूप से चलता है जिसमे मंडली के कलाकारों द्वारा पूरे समर्पण भावना से किरदार निभाया जाता रहा है दशहरा मैदान में कुम्भकर्ण वध ,मेघनाथ वध एवं मुख्य रूप से रावण वध लीला की शानदार प्रस्तुति होती है।

राम दल में मुख्य किरदार नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू श्रीराम जी का अभिनय करेंगे साथ ही हरि साहू लक्ष्मण, प्रहलाद साहू हनुमानजी,मनोहर यादव विभीषण, पोषण निर्मलकर जामवंत,मंशा निर्मलकर अंगद,मिथलेश साहू वानर सेना।

इसी प्रकार से रावण दल में वार्ड 8 के पार्षद डोमन यादव दशानन का किरदार निभाते नजर आएंगे,योगेश यादव कुम्भकर्ण, कमलेश यादव मेघनाद, राजेंद्र मेश्राम मुख्य सैनिक इसके अतिरिक्त व्यास पक्ष में मंडली के संचालक गजानंद साहू व अध्यक्ष घासीराम यादव सहयोग करेंगे।

संगीत पक्ष में योगेश साहू,रघुनाथ यादव,मुकुंद साहू,गणेश साहू,जुगनू साहू,पंकज साहू साथ देंगे उक्त कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ कलाकारों एवं स्थानीय ग्राम समाज के प्रमुखों का भी मुख्य रूप से विशेष योगदान रहता है।

नगर वासियों के लिए दशहरा मैदान पर कार्यक्रम देखना विशेष हो जाता है क्योंकि दो पुराने बचपन के घनिष्ठ मित्र डोमन यादव औऱ ओमप्रकाश साहू, जो अभी वर्तमान में दोनों नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सक्रिय जनप्रतिनिधियों में से एक है ,ओमप्रकाश साहू नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष है तो वहीं डोमन यादव वार्ड 8 पार्षद है दर्शकों द्वारा दोनो को मुख्य किरदारों में एक दूसरे के विरुद्ध वार्तालाप एवं युद्व करते देखना अत्यंत रोचक व दर्शनीय होता है।

श्रीराम लीला नाट्य मंडली के सभी युवा साथियों को दशहरा मैदान का कार्यक्रम करते हुए निरंतर रूप से लगभग 22 वर्ष हो गए हैं जबकि पूर्व में मंडली के वरिष्ठ कलाकारों द्वारा लगातार यह कार्यक्रम विगत 40 वर्षों से किया जा रहा था ,समस्त नगरवासियों को पिछले 62 वर्षों से नगर में भव्य दशहरा कार्यक्रम देखने को लगातार मिल रहा है।

कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय नगर के अलावा अन्य ग्रामो व शहरों से भी लोग बड़े मजे से देखने के लिए प्रतिवर्ष आते हैं ,लगातार दर्शकों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है।आज के युग मे हम देखते हैं कि युवा वर्ग जहां बुरे लतो में लिप्त होते जा रहे हैं ,नशाओ में डूब रहे हैं जिसको हम आये दिन समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में पड़ते व देखते हैं ऐसे में जहां नगर पालिका परिषद अमलेश्वर डीह के इन युवाओं द्वारा जो धार्मिक भावनाओं को आत्मसात कर अपने दैनिक क्रियाकलापों को पूर्ण कर समाज हित मे एक संदेश युवाओं को दे रहे हैं जो कि अत्यंत सराहनीय है।
आयोजक समिति ने लोगों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रामलीला नाट्य मंडली का शांति पूर्वक ढंग से देखने व आनंद लेने का आग्रह किये हैं।

रामलीला का मंचन का छोटे बच्चों के ऊपर बहुत ही व्यापक प्रभाव देखने को मिलता हैं, जहां बच्चा आए दिन दिन भर मोबाइल के लत में व्यस्त रहते हैं वही रामलीला के मंचन होने से उसमें एक अलग तरह की आनंद की अनुभूति होता है और काफी समय तक लीला में जो पात्रों के द्वारा भूमिका दिखाये जाने वाले रूपों व संवाद का हूबहू नकल करते देखा जाता हैं व मोबाइल से भी धीरे धीरे लंबे समय तक दूरी बनाते दिखाई देता हैं , मोबाइल से दूरी बनाना ,स्क्रीन टाइम कम होना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अनुकूल होता हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!