अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सत्य की विजय और सद्भाव का संदेश देता है दशहरा, कीर्ति नायक ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने दशहरा पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विजयादशमी के पर्व को प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया।

श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें अपनी बुराइयों को त्यागकर अच्छे विचारों और सकारात्मक कार्यों को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करके ही हम एक बेहतर और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

अंत में श्रीमती कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!