अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तेलीगुंडरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण, नशामुक्ति रैली, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर और शिक्षक सम्मान समारोह सहित विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तेलीगुंडरा में गायत्री परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न यज्ञ संस्कारों, कथा प्रवचन, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन के प्रथम दिन 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात स्वागत उद्बोधन, मंगल कलश आरती एवं प्रज्ञा पुराण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को सुबह 8 बजे देवावाहन एवं पांच कुंडीय यज्ञ संस्कार, दोपहर 1 से 2 बजे तक नारी जागरण तथा दोपहर 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन निर्धारित है। वहीं 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे यज्ञ संस्कार, साथ ही स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित की जाएगी।

24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पांच कुंडीय यज्ञ संस्कार, दोपहर 1 से 2 बजे तक शिक्षक सम्मान समारोह तथा दोपहर 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा होगी। 25 अक्टूबर को पांच कुंडीय यज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों के साथ पूर्णाहुति, टोली विदाई और समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के दौरान पुंसवन, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, दीक्षा एवं यज्ञोपवीत सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यज्ञ, संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण कथा का संचालन शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।

इसके अलावा 22 अक्टूबर को नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत ‘नशा छोड़ें, जिंदगी बचाएं’ संदेश के साथ शाम 6 बजे नशामुक्ति रैली निकालने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

गायत्री परिवार एवं समस्त ग्रामवासी तेलीगुंडरा, पाटन, जिला दुर्ग ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!