अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्रीन अर्थ सिटी में अव्यवस्थाओं पर फूटा आक्रोश, बिल्डर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना

अमलेश्वर। ग्रीन अर्थ सिटी में मूलभूत सुविधाओं की कथित कमी और निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर रहवासियों में आक्रोश है। ग्रीन अर्थ सिटी मेंटेनेंस प्रबंधन संचालन समिति ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 24 अक्टूबर से परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है।

समिति के ज्ञापन के मुताबिक, कॉलोनी में सोलर लाइट, फायर सेफ्टी, पार्किंग, कचरा प्रबंधन, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव है। वहीं, सीवरेज जाम, बारिश में जलभराव, पेयजल आपूर्ति में दिक्कत और अधूरी नाली के निर्माण से भी परेशानी हो रही है। बिजली के खुले तार और जर्जर रोटरियों को भी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर बताया गया है।

समिति ने आवासीय प्लॉटों के कथित व्यावसायिक उपयोग और बाउंड्रीवॉल को नुकसान पहुंचने सहित कई अन्य शिकायतें भी उठाई हैं। अध्यक्ष नारायण लाल शर्मा और सचिव नितेश दुबे ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मामले में बिल्डर का पक्ष सामने नहीं आया है।

प्रदर्शन के दौरान नारायण लाल शर्मा सोसायटी अध्यक्ष, रमेश चंद्र गुप्ता, शांति भूषण पांडे, ए के भार्गव,सुशील कुमार शुक्ला, भूपत कुमार सोनी, आर पी दिवेदी, अनुपमा भट्ट, ममता वैष्णव,रजनी कश्यप, बी पी वर्वे,बिमला भंडारी, शशिकांता अहिरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!