शिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव रावण दहन कर सत्य के मार्ग पर चलने एवं अच्छाई को अपनाने का संदेश दिया

अमलेश्वर। विजयादशमी के पावन अवसर पर झंडा चौक शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया ।रामलीला मंचन और रावण दहन कार्यक्रम ने उत्सव को विशेष बना दिया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवपार्क कॉलोनी वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए । उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दशहरा उत्सव की शुरुआत श्री गणेश जी की पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ हुआ । पश्चात रामलीला के माध्यम से अंगद रावण संवाद , मेघनाथ वध , राम रावण युद्ध एवं श्रीराम द्वारा रावण का संहार किया गया , रामलीला की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन , आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया ।
प्रथम वर्ष रामलीला के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार ललित कुमार बिजौरा (शिक्षक ) , रावण का किरदार श्री नरेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण का किरदार श्री आशु विश्वकर्मा , मेघनाथ का किरदार श्री मनोज देवांगन , हनुमान जी का किरदार श्री मुकेश पंडित , अंगद जी का किरदार श्री दानेश चंद्राकर, गणेश जी का किरदार बाल कलाकार हिमांशु चंद्राकर ने निभाया । संगीत पक्ष में श्री मोहित शर्मा (शिक्षक) , श्री मोरध्वज साहू , आचार्य पंडित धर्मेंद्र शर्मा , श्री शिवनारायण मिश्रा , श्री मनोज शर्मा , श्री दिव्यांश बिजौरा , श्री मिहिर शर्मा , श्री लालबहादुर साहू का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा । श्रीराम द्वारा रावण का दहन किया गया । रावण दहन किए जाने के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया । रावण पुतला को भव्य आकार देने का कार्य श्री प्रवीण साहू ने किया , मेकअप का कार्य मुस्कान देशमुख द्वारा किया गया । दशहरा उत्सव के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दशहरा केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत , धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की जीवंत अभिव्यक्ति है । विजयादशमी की वास्तविक सार्थकता तब है जब हम अपने भीतर के काम , क्रोध , मद , लोभ और अहंकार रूपी रावण का भी अंत करें , प्रभु श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा , कर्तव्य , न्याय , और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं । समाज में प्रेम , सद्भाव , और भाईचारे को मजबूत करना ही इस महापर्व का सच्चा संदेश है ।
दशहरा उत्सव में विशेष रूप से पूर्व पार्षद श्री प्रवीण चंद्राकर , विजय देवांगन , नरेंद्र दुबे , गिरधर साहू , अभय सैनी , सत्येंद्र ठाकुर , विजेंद्र चंद्राकर , पुरुषोत्तम लखेरा , शिवभूषण वर्मा , पी.पी.सिंह , नीरज रॉय , नरेश साहू , संदीप नायक , लक्ष्य देवांगन , विनोद देशमुख , पुरुषोत्तम साहू , आशुतोष सन्यासी , प्रमोद वर्मा , बहुरलाल साहू , संतोष शर्मा , धनपाल कटरे , खिलावन साहू , ए.के.जायसवाल , आशीष देवांगन , ओंकार साहू , महेश निषाद , संतोष साहू , पी एन शर्मा , सहित शिवपार्क कॉलोनी वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे ।



