अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उफरा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल! पुलिया के नाम पर सीमेंट पाइप लगाने के बाद सड़क की मरम्मत अधूरी

पाटन, उफरा। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत उफरा में महुदा चौक से उफरा तक निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मार्ग पर पुलिया निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सड़क पर बस्ती पानी की निकासी के लिए सीमेंट पाइप (पोंगा) लगाकर पुलिया बनाई गई है, लेकिन निर्माण कार्य के बाद सड़क की बहाली और सीमेंटीकरण व डामरीकरण को लेकर लापरवाही की बात सामने आ रही है।

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, पानी निकासी के लिए सीमेंट पाइप लगाने के दौरान सड़क की खुदाई की गई थी। आरोप है कि पाइप लगाने के बाद खुदाई वाले हिस्से में सड़क को पहले की तरह मजबूत बनाने के लिए समुचित सीमेंटीकरण और डामरीकरण नहीं किया गया। इससे सड़क के किनारे की मिट्टी और सतह कमजोर होने तथा भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो इससे आवागमन भी प्रभावित हो सकता है।

इस मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क आम लोगों की आवाजाही के लिए बनाई गई है, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर

सड़क और पुलिया जैसे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखना संबंधित विभाग और ठेकेदार की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच और गुणवत्ता का सत्यापन किया गया है या नहीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जांच किए जाने तथा आवश्यक सुधार कराने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!